HomeBreaking Newsएशियन गेम्स 2026 में भारत-पाकिस्तान की करारी भिड़ंत, टीम इंडिया के सामने...

एशियन गेम्स 2026 में भारत-पाकिस्तान की करारी भिड़ंत, टीम इंडिया के सामने लगातार दूसरे गोल्ड का लक्ष्य

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान(India-Pakistan) आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे है जबकि पाकिस्तान की कमान साहिबजादा फरहान के हाथों में है। भारतीय टीम इस मुकाबले में अपने एशियन गेम्स खिताब को बरकरार रखने के इरादे से उतरी है।

भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का पिछला स्वर्ण भारत ने 2023 में जीता था। ऐसे में टीम के पास लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल हासिल करने का मौका है।

बारिश ने बिगाड़ा टूर्नामेंट का शेड्यूल 

लगातार बारिश के कारण प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले प्रभावित हुए थे। इसके बाद भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने रैंकिंग के आधार पर सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाई। फाइनल से पहले भारत ने श्रीलंका और पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

भारत ने फ़ाइनल में जीता टॉस 

अब दोनों टीमों के सामने एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक पर कब्जा करने का मौका है। भारत ने फ़ाइनल में टॉस जीता भारत ने फ़ाइनल में टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। कप्तान श्रेयस अय्यर और साहिबज़ादा फ़रहान ने हाथ नहीं मिलाया। भारत ने अपनी प्लेइंग XI में ज़्यादा बदलाव नहीं किए हैं।

यह भी पढ़ें : ‘समय कम है, परास्त करूंगी…’, आराधना मिश्रा ‘मोना’ का अखिलेश को संदेश…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments