HomeBreaking Newsमेरठ में स्कूटी पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस...

मेरठ में स्कूटी पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को नशे की ओवरडोज का शक…

मेरठ(Meerut) में रोहटा रोड पर सिटी स्टेशन की तरफ जाने वाले फ्लाईओवर के पास बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक खाली मैदान में स्कूटी पर युवक का शव मिला। सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर युवक पर पड़ी। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय रजत यादव के रूप में हुई है। रजत कंकरखेड़ा की बैंक कॉलोनी का रहने वाला था और एक इंटर कॉलेज में निजी नौकरी करता था।

नशे की लत से जुड़ा मामला होने का शक

परिजनों के अनुसार, रजत पिछले कुछ समय से नशे का सेवन करता था। बताया गया कि कुछ दिन पहले भी अधिक नशा करने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका है कि बुधवार को घर से निकलने के बाद रजत रोहटा रोड के खाली मैदान में पहुंचा होगा।

पुलिस को शक है कि वहां नशीला इंजेक्शन लेने के दौरान उसकी हालत बिगड़ी और उसकी जान चली गई। हालांकि, अभी मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

CCTV फुटेज भी खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। साथ ही इलाके में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रजत वहां किस समय पहुंचा था और क्या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।

शुरुआती जांच में मामला नशे की ओवरडोज से जुड़ा माना जा रहा है लेकिन पुलिस अन्य संभावनाओं से भी इनकार नहीं कर रही है। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका की बात भी सामने आई है। इसलिए इस पहलू की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें : 10 साल बाद प्रत्युषा बनर्जी केस में आया फैसला, बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को कोर्ट…

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments