HomeBreaking Newsऑस्कर में पहुंची मराठी फिल्म ‘गोंधल’, अब 6 शहरों में होगी एक्सक्लूसिव...

ऑस्कर में पहुंची मराठी फिल्म ‘गोंधल’, अब 6 शहरों में होगी एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग

मराठी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘गोंधल’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। इस फिल्म को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) के लिए भारत की आधिकारिक रूप में चुना गया है। ऑस्कर में चयन के बाद अब फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों के लिए देश के छह बड़े शहरों में एक्सक्लूसिव प्रीव्यू स्क्रीनिंग का आयोजन करने का ऐलान किया है। यह विशेष स्क्रीनिंग 9 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसके बाद फिल्म को भारत और विदेशों में छह अलग-अलग भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा।

9 अक्टूबर से 6 बड़े शहरों में शुरू होगी प्रीव्यू स्क्रीनिंग

संतोष दावखर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की प्रीव्यू स्क्रीनिंग का आयोजन मुंबई, पुणे, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु में किया जाएगा। 9 अक्टूबर को सबसे पहले मुंबई और पुणे के चार-चार थिएटर्स में स्क्रीनिंग की शुरुआत होगी, जिसके बाद बाकी शहरों के सिनेमाघरों में इसे दिखाया जाएगा। प्रीव्यू के दौरान दर्शक इस फिल्म का आनंद मराठी और हिंदी भाषाओं में ले सकेंगे। इसके बाद फिल्म को मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में दुनियाभर के थिएटर्स में प्रदर्शित किया जाएगा।

महाराष्ट्र की सांस्कृतिक मिट्टी से जुड़ी है फिल्म की आवाज

फिल्म के प्रीव्यू को लेकर निर्देशक संतोष दावखर ने कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआती स्क्रीनिंग नहीं है, बल्कि दर्शकों को महाराष्ट्र की मिट्टी और लोक संस्कृति से दोबारा जोड़ने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि गोंधल अनुष्ठान की आवाज, माहौल और सिनेमाई दुनिया का सामूहिक अनुभव सिनेमाघरों में ही लिया जा सकता है। ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अपनी ही माटी के दर्शकों के सामने फिल्म को लाना पूरी टीम के लिए बेहद गर्व और खास मायने रखता है।

जानिए क्या है फिल्म ‘गोंधल’ की अनोखी कहानी

फिल्म की पटकथा महाराष्ट्र की ग्रामीण संस्कृति में आयोजित होने वाले पारंपरिक ‘गोंधल’ अनुष्ठान पर आधारित है, जिसमें संगीत, नृत्य और पौराणिक कथाओं का विशेष महत्व होता है। कहानी सुमन नाम की एक नई-नई शादी हुई दुल्हन की है, जो अपनी घुटन भरी शादीशुदा जिंदगी से परेशान है। वह इस पवित्र परंपरा और अपने प्रेमी सरजेराव के जुनून का इस्तेमाल करके गोंधल अनुष्ठान को एक खतरनाक और खौफनाक खेल में बदल देती है। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में इशिता देशमुख, किशोर कदम और योगेश सोहोनी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

READ MORE: कुशीनगर में महिला शिक्षिका से अश्लील बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments