अब X पर किसी से निजी तौर पर बातचीत करने के लिए अपना फोन नंबर साझा करने की जरूरत नहीं होगी। एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने X Number नाम का फीचर पेश किया है, जिसके जरिए यूजर्स एक-दूसरे से चैट के साथ-साथ कॉल और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए दोनों यूजर्स का एक-दूसरे को फॉलो करना भी जरूरी नहीं है।
फोन नंबर की जगह मिलेगा प्राइवेट कोड
X Number को खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी बनाया गया है, जो किसी से संपर्क करना चाहते हैं लेकिन अपना मोबाइल नंबर शेयर नहीं करना चाहते। इस फीचर में यूजर एक निजी कोड तैयार कर सकता है। इस कोड को उस व्यक्ति के साथ साझा किया जा सकता है, जिससे बातचीत करनी है। कोड के जरिए संपर्क स्थापित होने के बाद दोनों X पर बातचीत कर सकते हैं, जबकि फोन नंबर निजी ही रहता है।
फॉलो किए बिना भी कर सकेंगे चैट
इस फीचर के जरिए संपर्क करने के लिए एक-दूसरे को फॉलो करना अनिवार्य नहीं है। यानी अगर कोई यूजर किसी दूसरे व्यक्ति को फॉलो किए बिना उससे बातचीत करना चाहता है, तो X Number इसका विकल्प देता है। यूजर के पास चैट के अलावा कॉल और वीडियो कॉल का विकल्प भी हो सकता है। हालांकि, इन सुविधाओं की उपलब्धता X अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग्स पर निर्भर करेगी।
कोड बदलते ही पुराना संपर्क खत्म
X Number की एक अहम खासियत यह है कि यूजर अपने कोड को बदल भी सकता है। अगर नया कोड जनरेट किया जाता है, तो पुराना कोड निष्क्रिय हो जाता है। इसका मतलब है कि जिस व्यक्ति के पास पुराना कोड है, वह उसी कोड के जरिए दोबारा संपर्क नहीं कर पाएगा। इससे यूजर को यह तय करने का विकल्प मिलता है कि वह किसके साथ संपर्क बनाए रखना चाहता है।
X Number असल में फोन नंबर नहीं
नाम में Number होने के बावजूद X Number आपका मोबाइल नंबर नहीं है। यह एक प्राइवेट कोड है, जिसका इस्तेमाल X के भीतर दूसरे यूजर से संपर्क करने के लिए किया जाता है। यानी फोन नंबर साझा किए बिना चैट, कॉल या वीडियो कॉल की सुविधा देना इस फीचर का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही, कोड बदलने की सुविधा यूजर को अपने संपर्क और प्राइवेसी पर अतिरिक्त नियंत्रण देती है।
Read More
हिमाचल घूमने जाने वाले पर्यटक हो जाएं सावधान! अब लग सकता है इन पर्यटन स्थलों पर एंट्री टैक्स

