HomeBreaking Newsवेब सीरीज ‘शक’ की स्क्रीनिंग में हाथों में हाथ डाले पहुंचे राघव-परिणीति,...

वेब सीरीज ‘शक’ की स्क्रीनिंग में हाथों में हाथ डाले पहुंचे राघव-परिणीति, कपल की केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा(Raghav and Parineeti) इन दिनों अपनी पहली ओटीटी सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ को लेकर चर्चा में हैं। 24 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज की रिलीज से पहले 23 सितंबर को दिल्ली में एक खास स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस कार्यक्रम में परिणीति ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ सीरीज की स्क्रीनिंग की।

स्क्रीनिंग में परिणीति चोपड़ा अपने पति और नेता राघव चड्ढा के साथ पहुंचीं। दोनों ने रेड कार्पेट पर साथ में एंट्री की और हाथों में हाथ थामे नजर आए। पैपराजी के सामने दोनों ने कई तस्वीरों के लिए पोज भी दिए। इस दौरान उनकी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींचा।

स्टाइलिश लुक में दिखीं परिणीति

परिणीति इस खास मौके पर बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। उन्होंने सफेद शर्ट के साथ ब्लैक स्ट्रेट-फिट ट्राउजर और एम्बेलिशमेंट वाली स्लीवलेस जैकेट पहनी थी। जैकेट पर मौजूद लॉन्ग फ्रिंज डिटेलिंग ने उनके आउटफिट को खास लुक दिया। डायमंड स्टड्स, हाफ-अप हेयरस्टाइल और ब्लैक पॉइंटेड हील्स के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया।

Raghav and Parineeti

राघव का भी दिखा क्लासी अंदाज

राघव चड्ढा ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर के साथ ऑफ-व्हाइट डबल-ब्रेस्टेड ब्लेजर में नजर आए। ब्लैक फॉर्मल शूज और चश्मे के साथ उनका लुक काफी स्मार्ट और सोफिस्टिकेटेड लगा।

Raghav and Parineeti

2023 में हुई थी दोनों की शादी

परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी की थी। 2025 में दोनों ने अपने बेटे नीर का स्वागत किया।

‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की स्टारकास्ट

‘शक: ट्रस्ट नो वन’ से परिणीति ने ओटीटी पर डेब्यू किया है। सीरीज में उनके साथ जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, ध्रुव चौधरी और सुमीत व्यास भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन रेन्सिल डी’सिल्वा ने किया है और सीरीज 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, सभी 14…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments