HomeBreaking Newsमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, सभी 14 यात्री...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, सभी 14 यात्री सुरक्षित

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पनवेल के पास पुणे जा रही एक बस में अचानक आग लग गई। आग देखते ही यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

सुबह करीब 8 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह करीब 7:55 बजे की है। पनवेल इलाके में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 16 के पास पुणे जाने वाली लेन पर बस में अचानक आग भड़क उठी। चलती बस में आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों और यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि, समय रहते सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया।

दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंचीं

बस में आग की सूचना मिलते ही पनवेल और खोपोली नगर परिषद की दमकल टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। आग की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

बड़ा हादसा टल गया

हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की जानकारी नहीं है। समय रहते बस में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।घटना वाला इलाका रसायनी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। फिलहाल बस में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Read More

ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस जलकर खाक, 9 लोगों की मौत पर PM मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments