HomeBreaking Newsजमुई के बाद अब बदायूं शर्मसार! जंगल में प्रेमी-जोड़े को घेरा, छेड़खानी...

जमुई के बाद अब बदायूं शर्मसार! जंगल में प्रेमी-जोड़े को घेरा, छेड़खानी के बाद लूटे पैसे, 3 दबोचे गए

Badaun Molestation Case: उत्तर प्रदेश के बदायूं में प्रेमी-प्रेमिका के साथ छेड़खानी, मारपीट और रुपये छीनने का मामला सामने आया है। घटना 17 सितंबर 2026 की बताई जा रही है। आरोप है कि स्कूल से लौटते समय युवक-युवती को जंगल में चार युवकों ने घेर लिया और उनके साथ अभद्रता की। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया।

छीन लिए ₹1,500

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने युवक-युवती से करीब ₹1,500 रुपये भी छीन लिए। घटना के बाद पीड़िता ने इस बारे में तत्काल किसी को जानकारी नहीं दी। परिवार की ओर से भी लोक-लाज के डर से मामले को सामने नहीं लाया गया।

वीडियो फैलने के बाद खुलासा

आरोप है कि घटना का वीडियो आरोपियों ने बाद में अपने परिचितों के बीच फैलाना शुरू कर दिया। जब पुलिस को वीडियो और घटना की जानकारी मिली तो उसने पीड़िता से पूछताछ की। इसके बाद मामले की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

चार के खिलाफ FIR

पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुगेन्द्र कुमार यादव, बेच जाटव और छोटे जाटव को गिरफ्तार कर लिया है।

चौथे आरोपी की तलाश

मामले में नामजद चौथा आरोपी जितेश अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में कुछ अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनकी पहचान कर कार्रवाई की तैयारी है।

वीडियो हटाया गया

पुलिस ने आरोपियों से घटना से संबंधित वीडियो हासिल करने के बाद उसे डिलीट कर दिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वीडियो को किन-किन लोगों तक पहुंचाया गया था और इस मामले में अन्य कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

एसएसपी ने लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद बदायूं की एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने मामले की जानकारी ली और थाना अध्यक्ष को फरार आरोपी समेत अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी और मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Read More:

कक्षा 9 की परीक्षा में पूछा गया सवाल, लहंगा किस चीज से उठाया जाता है? बिहार बोर्ड ने बताई पूरी सच्चाई

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments