सोशल मीडिया पर बिहार की कक्षा 9 की परीक्षा से जुड़ा एक सवाल तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि परीक्षा में छात्रों से पूछा गया कि ‘लहंगा किस चीज से उठाया जाता है?’ इसके साथ फोन, रिमोट और जेसीबी जैसे विकल्प भी दिए गए थे। सवाल के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
आधिकारिक प्रश्नपत्र से हुई पुष्टि
वायरल पोस्ट में सवाल को बिहार की कक्षा 9 की परीक्षा का हिस्सा बताया जा रहा है, लेकिन वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल नहीं खाता है। वास्तविक प्रश्न था कि उत्पादन के मुख्य कितने साधन हैं? दो, तीन, चार और पांच
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इस फर्जी, भ्रामक एवं गलत खबर का खंडन करती है। क्रमांक 37 में पूछा गया प्रश्न Original मार्क में प्रदर्शित है। Fake मार्क में क्रमांक 37 पर अंकित प्रश्न AI generated है, जिसका मकसद परीक्षा संचालन पर भ्रम पैदा करना तथा समिति की छवि को धूमिल करने pic.twitter.com/L1a5BYmvTP
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) September 25, 2026
भोजपुरी गाने से जुड़ा है ‘रिमोट’ वाला संदर्भ
दरअसल, ‘लहंगा उठा दे रिमोट से’ जैसी पंक्ति भोजपुरी गीतों के संदर्भ में पहले भी चर्चा में रही है। जिसमें पूछा गया है कि लहंगा किस चीज से उठाया जाता है? इसके साथ फोन, रिमोट और जेसीबी जैसे विकल्प भी दिए गए थे। बता दें कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। इसकी पुष्टि बिहार बोर्ड ने खुद सोशल मीडिया पर बताया है। हालांकि ऐसे की भी वायरल पोस्ट को शेयर करने से पहले इसकी प्रमाणिकता की जांच करना जरूरी है।
Read More
Asian Games 2026: भारत के खाते में 19 मेडल, शूटिंग में सबसे ज्यादा पदक

