HomeBreaking NewsFBI ने सतिंदरजीत सिंह को मोस्ट वांटेड लिस्ट में किया शामिल, 10...

FBI ने सतिंदरजीत सिंह को मोस्ट वांटेड लिस्ट में किया शामिल, 10 लाख डॉलर का रखा इनाम

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह(Satinderjit Singh) उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड सूची में शामिल किया है। अमेरिकी अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 10 लाख डॉलर तक का इनाम घोषित किया है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 9.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, गोल्डी बराड़ को लॉरेंस ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप का उत्तरी अमेरिका में प्रमुख ऑपरेशनल लीडर माना जाता है। अमेरिकी आरोपों में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ को 18 जून 2023 को कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश से जोड़ने का दावा किया गया है। इस मामले में अमेरिका ने जुलाई में पहली बार आरोपपत्र दाखिल किया था।

जेल से गैंग चलाने का दावा

अमेरिकी न्याय विभाग के आरोपों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई भारत की जेल में रहते हुए भी अपने आपराधिक नेटवर्क को संचालित करता रहा। इसके लिए कथित तौर पर मोबाइल फोन और इंटरनेट कॉलिंग डिवाइस का इस्तेमाल किया जाता था। अमेरिकी एजेंसियों का दावा है कि नेटवर्क के जरिए हत्या, जबरन वसूली, अपहरण, ड्रग्स और मानव तस्करी जैसी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता था।

अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई में कई गिरफ्तारियां

अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका, कनाडा और यूरोप ने ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत भारत से जुड़े तीन अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई की। इस अभियान में 37 लोगों पर आरोप लगाए गए और 24 गिरफ्तारियां होने की बात कही गई।
ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत इन पर कार्रवाई हुई।

भारतीय सरकार पर कोई आरोप नहीं

अमेरिकी आरोपपत्र और संबंधित प्रेस रिलीज में भारत सरकार, RAW, NIA या किसी भारतीय सरकारी अधिकारी पर आरोप लगाए जाने की बात नहीं है। दस्तावेजों में आरोप कथित आपराधिक गिरोहों और उनसे जुड़े लोगों तक सीमित हैं।

अमेरिकी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि गिरोह एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के जरिए धमकी और रंगदारी वसूली तथा ड्रग्स तस्करी जैसी गतिविधियां चलाता था।

यह भी पढ़ें : यूपी राज्यसभा चुनाव की हलचल तेज! स्मृति ईरानी के नाम की चर्चा, BJP में 20 दावेदारों पर मंथन…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments