HomeBreaking Newsडोनाल्ड ट्रंप का US-ईरान युद्ध को लेकर बड़ा बयान, कहा अमेरिका ये...

डोनाल्ड ट्रंप का US-ईरान युद्ध को लेकर बड़ा बयान, कहा अमेरिका ये युद्ध जल्द जीत जाएगा…

अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) ने दावा किया है कि अमेरिका यह युद्ध जल्द जीत जाएगा। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है कि जंग किसी न किसी तरीके से जल्दी समाप्त हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष खत्म होने के बाद अमेरिका में गैस की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

ट्रंप का बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए मध्यस्थों के जरिए बातचीत की कोशिश चल रही है। रॉयटर्स के मुताबिक, दोनों देशों के अधिकारी अलग-अलग तौर पर मध्यस्थों के संपर्क में हैं। हालांकि, अभी तक इन प्रयासों से किसी ठोस समझौते या बड़ी सफलता की घोषणा नहीं हुई है।

ईरान ने दिया था सात दिन का प्रस्ताव

ईरान की ओर से हाल में सात दिन की एक योजना सामने रखी गई थी। इसके तहत तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने और परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत शुरू करने की बात कही थी। इसके बदले ईरान ने अमेरिकी नाकाबंदी हटाने, तेल निर्यात से जुड़े प्रतिबंधों में राहत और क्षेत्र में युद्ध रोकने जैसी शर्तें रखी थीं।

ट्रंप ने खारिज किया प्रस्ताव

ट्रंप ने ईरान के इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। हालांकि, इसके बाद भी मध्यस्थों के जरिए बातचीत की कोशिशें जारी हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, चर्चा अब ईरान की सात दिन वाली योजना के संशोधित प्रारूप पर केंद्रित है।

जंग और तेल की कीमतों पर नजर

संघर्ष का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े व्यवधानों के कारण तेल की आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई है। 29 सितंबर को ब्रेंट क्रूड 1.4% बढ़कर 106.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा, जबकि अमेरिकी WTI 1.5% बढ़कर 93.94 डॉलर पर रहा। ऐसे में ट्रंप का गैस कीमतें कम होने वाला दावा आगे होने वाले घटनाक्रम और युद्ध के वास्तविक अंत पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें : FBI ने सतिंदरजीत सिंह को मोस्ट वांटेड लिस्ट में किया शामिल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments