HomeBreaking NewsCM योगी आदित्यनाथ का भदोही में कार्यक्रम, 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो का...

CM योगी आदित्यनाथ का भदोही में कार्यक्रम, 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो का करेंगे उद्घाटन

भदोही के कालीन उद्योग के लिए 4 अक्टूबर का दिन खास होने जा रहा है। यहां चार दिवसीय 50वें इंटरनेशनल कारपेट एक्सपो का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रोटोकॉल देर रात जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा से लेकर यातायात और आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से दोपहर 12:40 बजे लखनऊ से रवाना होकर 1:40 बजे भदोही के भिखारीपुर अभयनपुर मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद वह 1:45 बजे कारपेट एक्सपो मार्ट पहुंचकर एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे यहां रहेंगे। इसके बाद 2:55 बजे भिखारीपुर मैदान में पहुंचकर शाम 4 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह 4:05 बजे हेलिकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

112 परियोजनाओं को मिलेगी सौगात

मुख्यमंत्री इस दौरान करीब 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 440.84 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का लोकार्पण और 899.27 करोड़ रुपये की 47 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इनमें ज्ञानपुर के धनतुलसी डेंगुरपुर में गंगा नदी पर 320.51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला पक्का पुल प्रमुख परियोजनाओं में है। वहीं मूंसीलाटपुर में 574 बंदियों की क्षमता वाली नई जेल का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसकी अनुमानित लागत 209.18 करोड़ रुपये है।

कालीन कारोबार को मिलेगा नया बाजार

सीईपीसी के वाइस चेयरमैन असलम महबूब के अनुसार एक्सपो में बड़ी संख्या में विदेशी आयातक और देशभर के प्रमुख कालीन कारोबारी पहुंचेंगे। इससे स्थानीय और राष्ट्रीय निर्यातकों को नए बाजार तलाशने तथा कारोबार बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आयोजकों को एक्सपो के दौरान करीब 500 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। यहां अलग-अलग क्षेत्रों की खासियत वाले कालीनों की विस्तृत श्रृंखला भी प्रदर्शित की जाएगी।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, डीआईजी, डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने सभास्थल और एक्सपो मार्ट का निरीक्षण किया। प्रशासन ने सुरक्षा, पार्किंग, यातायात, मंच, साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

यह भी पढ़ें : 15 साल का लंबा इंतजार खत्म! यूपी में 41,424 युवाओं को मिली होमगार्ड की नौकरी…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments