HomeBreaking Newsजहां चढ़ने में कांपते हैं लोगों के पैर, वहां स्केटिंग करते हुए...

जहां चढ़ने में कांपते हैं लोगों के पैर, वहां स्केटिंग करते हुए गिरनार पर्वत पर चढ़ा सोनू यादव

गुजरात(India News) के जूनागढ़ में स्थित गिरनार पर्वत की चढ़ाई किसी चुनौती से कम नहीं है। यहां बनी ऊंची और खड़ी सीढ़ियों पर चढ़ते हुए लोगों की सांसें फूल जाती हैं। आमतौर पर श्रद्धालु और पर्यटक पैदल ही इस पहाड़ की चढ़ाई पूरी करते हैं लेकिन बिहार के सोनू यादव ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया उन्होंने स्केटिंग पहनकर गिरनार की सीढ़ियों पर चढ़ने की कोशिश की उनका यह अनोखा अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया।

सोनू यादव ने गिरनार पर्वत पर पहुंचने के बाद पहले सीढ़ियों और रास्ते को ध्यान से देखा. इसके बाद उन्होंने स्केटिंग पहनकर अपनी चढ़ाई शुरू की। जहां दूसरे लोग पैदल चलकर रास्ता तय कर रहे थे वहीं सोनू स्केटिंग के सहारे आगे बढ़ते नजर आए। उन्हें इस तरह पहाड़ पर चढ़ते देखकर वहां मौजूद पर्यटक भी चौंक गए। कई लोग उनका वीडियो बनाने लगे जबकि कुछ ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रहे हैं सोनू

सोनू यादव का यह प्रयास केवल अपनी स्केटिंग प्रतिभा दिखाने तक सीमित नहीं था। इसके जरिए वह पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश भी देना चाहते थे। गिरनार में तैनात वन विभाग के अधिकारियों ने भी उनकी हौसला अफजाई की और प्लास्टिक मुक्त गिरनार अभियान को लोगों तक पहुंचाने की अपील की सोनू ने भी इस पहल का समर्थन किया। इस तरह उनका रोमांचक सफर पर्यावरण संरक्षण के संदेश से भी जुड़ गया।

431 दिनों से जारी है सोनू की भारत यात्रा

सोनू यादव की यात्रा की कहानी भी काफी दिलचस्प है। वह भारत भ्रमण पर निकले हैं और उन्हें घर से निकले 431 दिन हो चुके हैं। इस दौरान वह देश के अलग-अलग इलाकों में घूम रहे हैं और अपनी अनोखी प्रतिभा से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

गिरनार में अपने इस अनोखे कारनामे के बाद सोनू अब जूनागढ़ से राजकोट होते हुए कच्छ के कोटेश्वर महादेव मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। उनका यह सफर रोमांच, हौसले और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का एक अनोखा मेल है।

यह भी पढ़ें : विपक्ष को बड़ा झटका, DMK ने परिसीमन विधेयक पर समर्थन का…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments