HomeBreaking Newsसोनीपत एनकाउंटर में घायल हुआ सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर फायरिंग...

सोनीपत एनकाउंटर में घायल हुआ सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर फायरिंग का आरोपी

हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया(Diler Kharkiya) की रेंज रोवर पर फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी रोहित उर्फ बुढ़ा पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। बारोटा और छतहेरा के बीच हुई कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। यह कार्रवाई एसटीएफ सोनीपत और दिल्ली के आकेपुरम क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस के मुताबिक रोहित पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। सूचना मिली थी कि वह बारोटा-छतहेरा इलाके में आने वाला है। इसके बाद टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक से आए एक युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा कर घेराबंदी करने पर उसने पुलिस टीम पर दो गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में रोहित के दोनों पैरों में गोली लगी।

हथियार और बाइक बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने रोहित के पास से पिस्तौल, बाइक और एक थैला बरामद किया। घायल आरोपी को इलाज के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ की तैयारी कर रही है।

कई आपराधिक मामलों में नाम

एसीपी विपिन कादयान के अनुसार रोहित के खिलाफ करीब दर्जन भर मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, हत्या के प्रयास और रंगदारी जैसे गंभीर मामले शामिल बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार उसके लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने की भी जानकारी सामने आई है।

आरोप है कि 17 सितंबर की रात भिवानी के खरक कलां गांव में दिलेर खरकिया के घर के बाहर खड़ी रेंज रोवर पर फायरिंग की गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर अनिल पंडित के नाम से एक पोस्ट डालकर वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया।

अन्य मामलों में भी तलाश

पुलिस के अनुसार रोहित के तार हिसार के बाडो पट्टी टोल पर प्रबंधक संजय शुक्ला की हत्या और सोनीपत की गुड़ मंडी में व्यापारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले से भी जुड़े बताए जा रहे हैं।

19 सितंबर को भिगान फ्लाईओवर के पास पुलिस ने उसके साथियों को घेरा था। मनोज उर्फ फिल्मी फ्लाईओवर से कूदकर घायल हो गया था जबकि कबीरपुर निवासी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। रोहित उस समय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। अब पूछताछ के जरिए पुलिस उसकी अन्य वारदातों और नेटवर्क की जानकारी भी जुटाएगी।

यह भी पढ़ें : नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह का दिया…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments