HomeBreaking Newsनेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस...

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह का दिया आमंत्रण, बोले- ‘दुनिया का हीरो’

जरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार(Smit Macchar) से फोन पर बातचीत की। 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के अंदर को-पायलट के हमले के बावजूद कैप्टन मच्छार ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया।

घायल होने के बाद भी उन्होंने विमान को संभाला और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचाने में अहम भूमिका निभाई। नेतन्याहू ने इस घटना के दौरान कैप्टन मच्छार के साहस और संयम की सराहना की। उन्होंने उन्हें भारत, इजरायल और पूरी दुनिया का हीरो बताया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह का दिया न्योता

फोन पर बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के अगले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने दोनों को समारोह में जश्न की मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया। नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना भी की।

कॉकपिट में अचानक हुआ हमला

कैप्टन मच्छार के मुताबिक उड़ान सामान्य तरीके से चल रही थी। को-पायलट नमाज पढ़ने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसने पीछे से कैप्टन पर हमला कर दिया। लगातार प्रहार होने के कारण उनकी नजर धुंधली पड़ गई और इसी बीच विमान तेजी से नीचे जाने लगा।

मच्छार ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि विमान में कोई तकनीकी समस्या आ गई है लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि कॉकपिट में मौजूद दूसरे व्यक्ति का हमला इसकी वजह था।

दो मिनट में 16 हजार फीट नीचे आया विमान

हमले के दौरान विमान करीब दो मिनट के भीतर लगभग 16,000 फीट नीचे आ गया। हाईजैकिंग का डिस्ट्रेस सिग्नल भेजे जाने से पहले स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी। घायल और धुंधली नजर के बावजूद कैप्टन मच्छार ने विमान पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की और आखिर में इमरजेंसी लैंडिंग कराकर विमान में सवार करीब 180 लोगों की जान बचाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments