HomeBreaking Newsजयपुर में Rado शोरूम में चोरों ने लगाई सेंध, 3 करोड़ से...

जयपुर में Rado शोरूम में चोरों ने लगाई सेंध, 3 करोड़ से ज्यादा की घड़ियां चोरी

राजस्थान के जयपुर में लग्जरी घड़ी ब्रांड Rado के शोरूम में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। टोंक रोड स्थित शोरूम को चार बदमाशों ने तड़के निशाना बनाया और करीब 250 से ज्यादा महंगी घड़ियां लेकर फरार हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक चोरी गए माल की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पूरी वारदात शोरूम में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।

शटर तोड़कर अंदर घुसे चार बदमाश

पुलिस के मुताबिक वारदात सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। CCTV फुटेज में चार आरोपी शोरूम के आसपास दिखाई दे रहे हैं। सभी ने सिर पर कैप और चेहरे पर मास्क लगा रखा था, जबकि उनके कंधों पर बैग थे। आरोपियों ने लोहे के सब्बल की मदद से शोरूम का शटर तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद बदमाशों ने काउंटर और डिस्प्ले में रखी महंगी घड़ियां समेटनी शुरू कर दीं। करीब 250 से ज्यादा Rado घड़ियां चोरी करने के बाद चारों आरोपी मौके से पैदल निकल गए। वारदात में इस्तेमाल सब्बल और लोहे का डंडा भी घटनास्थल पर ही मिला है।

रेलवे स्टेशन के पास वारदात

पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि आरोपियों ने वारदात से पहले शोरूम की रेकी की थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर गांधी नगर रेलवे स्टेशन मौजूद है। ऐसे में पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि आरोपी वारदात के बाद ट्रेन के जरिए जयपुर से बाहर निकले हों। पुलिस सुबह करीब साढ़े चार बजे से सात बजे के बीच स्टेशन से रवाना हुई ट्रेनों और संदिग्ध यात्रियों से जुड़े सुराग खंगाल रही है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

100 से ज्यादा पुलिसकर्मी जांच में जुटे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए CST, DST, FSL और डॉग स्क्वायड की टीमें लगाई गई हैं। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी और स्पेशल टीम के जवान आरोपियों की तलाश में जुटे हैं। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहे चेहरों की पहचान के लिए AI तकनीक की मदद भी ली जा रही है। साथ ही पुराने अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। शोरूम के अंदर की तस्वीरों में काउंटर पर घड़ियों के खाली बॉक्स और बिखरा हुआ सामान दिखाई दे रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक-एक Rado घड़ी की कीमत काफी अधिक है, इसलिए चोरी गए माल की कुल कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है। बजाज नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More

CM रेखा गुप्ता का स्वच्छता अभियान में श्रमदान, कमला नेहरू रिज में लगाई झाड़ू

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments