देशभर में 1 अक्टूबर को ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर लोगों ने एकजुट होकर सार्वजनिक स्थानों की सफाई में योगदान दिया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को केवल सरकारी जिम्मेदारी न मानकर आम लोगों की भागीदारी और साझा जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है।
इसी अभियान में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(CM Rekha Gupta) भी शामिल हुईं। उन्होंने कमला नेहरू रिज क्षेत्र में पहुंचकर लोगों और कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान में हिस्सा लिया। सीएम ने खुद झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और इलाके में चल रहे साफ-सफाई तथा मरम्मत से जुड़े कार्यों का जायजा भी लिया।
सफाई को रोज की आदत बनाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन तक सीमित रहने वाला काम नहीं है। सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के लिए लगातार प्रयास और लोगों की जिम्मेदारी जरूरी है। उनके मुताबिक, सफाई अभियान में हिस्सा लेने के बाद भी लोगों को इन जगहों पर गंदगी न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta participates in the 'Ek Din, Ek Ghanta, Ek Saath' programme and inspects repair and cleanliness work at the Kamla Nehru Ridge. pic.twitter.com/LJaZXVl2Oe
— ANI (@ANI) October 1, 2026


[…] […]