HomeBreaking Newsरामपुर की जुड़वां बहनों का आधार बना अनोखा मामला, रेटिना मैच होने...

रामपुर की जुड़वां बहनों का आधार बना अनोखा मामला, रेटिना मैच होने से आई दिक्कत, अब दोनों के अलग-अलग Aadhar Card जारी

उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली 10वीं कक्षा की दो जुड़वां छात्राओं(Rampur Twin Sisters) को आधार कार्ड बनवाने में अनोखी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला मजिस्ट्रेट अजय द्विवेदी के मुताबिक, खिजरा जुबैर और तुबा जुबैर आइडेंटिकल ट्विंस हैं। दोनों का आधार कार्ड बचपन में करीब चार साल की उम्र में उनके माता-पिता के पहचान दस्तावेजों के आधार पर बनाया गया था। दसवीं कक्षा में पहुंचने के बाद दोनों छात्राओं के आधार से जुड़ी जानकारी को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

इसी दौरान जब एक छात्रा के फिंगरप्रिंट और रेटिना की जानकारी दर्ज की गई और दूसरी छात्रा का आधार तैयार करने की प्रक्रिया हुई तो दोनों की बायोमेट्रिक जानकारी सिस्टम में मैच हो गई। इस वजह से दूसरी छात्रा का आधार रिकॉर्ड डुप्लीकेसी में चला गया और दोनों के लिए अलग-अलग आधार कार्ड बनवाने में परेशानी आने लगी। मामला करीब चार महीने पहले जिला प्रशासन के सामने पहुंचा था।

प्रशासन और UIDAI ने मिलकर निकाला समाधान

समस्या सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया। अधिकारियों के बीच समन्वय के बाद दोनों छात्राओं के लिए अलग-अलग आधार कार्ड जारी करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

अब पढ़ाई में नहीं आएगी परेशानी

जिला प्रशासन के अनुसार, दोनों छात्राओं के अलग-अलग आधार कार्ड बन चुके हैं। इससे अब उनकी पढ़ाई और इससे जुड़ी जरूरी प्रक्रियाओं में आधार को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

रामपुर की जुड़वां बहनों ने साइंस को चौंकाया: रेटिना और फिंगरप्रिंट निकले एक  समान, फिर ऐसे बना आधार कार्ड - उत्तरा न्यूज

यह मामला इसलिए भी खास रहा क्योंकि दोनों छात्राएं एक जैसी जुड़वां होने के कारण बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान सिस्टम में समानता सामने आने से अलग-अलग पहचान दर्ज कराने में अड़चन का सामना कर रही थीं।

यह भी पढ़ें : अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई., अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर मॉड्यूल…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments