HomeBreaking Newsदिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम, गोगी-दीपक बॉक्सर गिरोह का शूटर एनकाउंटर के...

दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम, गोगी-दीपक बॉक्सर गिरोह का शूटर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

दिल्ली(Delhi Crime) के उत्तरी जिले के वजीराबाद इलाके में बुधवार देर रात पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मुठभेड़ के बाद एक कथित गैंगस्टर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनीपत निवासी मोहित के रूप में हुई है। वह जितेंद्र मान उर्फ गोगी और दीपक बॉक्सर गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस का दावा है कि मोहित दिल्ली में टिल्लू ताजपुरिया गिरोह से जुड़े एक व्यक्ति की हत्या की योजना के सिलसिले में आया था। उसे वजीराबाद में अपने एक साथी से मिलना था जिसके पास कथित टारगेट के ठिकाने और उसकी दिनचर्या से जुड़ी जानकारी थी।

सुबह की सैर के दौरान हमले की थी योजना

जांच में पता चला है कि दोनों की योजना कथित टारगेट के सुबह टहलने के लिए निकलने के दौरान उस पर हमला करने की थी। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने मोहित को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उसके पास से दो पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा इंद्रपुरी इलाके से चोरी की गई एक बाइक भी जब्त की गई है।

पुलिस पर फायरिंग का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर की रात करीब 1:40 बजे वजीराबाद में टीम ने मोहित को मोटरसाइकिल से आते देखा। रुकने का संकेत देने पर उसने भागने की कोशिश की और कथित तौर पर पुलिस पर दो गोलियां चलाईं। जवाब में पुलिस ने तीन राउंड फायर किए।

इस दौरान आरोपी की एक गोली पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जैकेट की वजह से पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गया। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहित को गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस के मुताबिक, मोहित का नाम 2023 में सोनीपत के गन्नौर थाने में दर्ज दो मामलों में सामने आया था। इन मामलों में गैर-इरादतन हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी और आग से नुकसान पहुंचाने जैसी धाराएं शामिल थीं। पुलिस अब उसके नेटवर्क और संभावित साथियों के बारे में आगे जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : UN में बालेंद्र शाह का पहला संबोधन, आपदा प्रबंधन पर जोर देकर…

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments