HomeBreaking Newsयूट्यूबर ने रील बनाकर की हवाबाजी, अगले दिन 1 करोड़ कैश और...

यूट्यूबर ने रील बनाकर की हवाबाजी, अगले दिन 1 करोड़ कैश और 900 ग्राम सोना हुआ चोरी

तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर मधुमिता के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, चोर घर से करीब 900 ग्राम सोने के गहने और नकदी ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। घटना के बाद पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम गठित की है।

मधुमिता सोशल मीडिया पर सोना खरीदने से जुड़े वीडियो पोस्ट करती रही हैं। उनके कुछ वीडियो में घर के पूजा कक्ष में रखे सोने के गहने और नकदी भी दिखाई गई थी। चोरी की घटना के बाद इन पोस्ट को लेकर भी चर्चा हो रही है।

लौटने पर टूटा मिला दरवाजा

मधुमिता अपने पति विनोदकुमार और बच्चे के साथ नागरकोइल के पास थम्माथु कोनम इलाके के VIP गार्डन में रहती हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन वह परिवार के साथ शॉपिंग के लिए बाहर गई थीं। देर रात घर लौटने पर उन्हें पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर जांच करने पर घर में बने सीक्रेट लॉकर से करीब 118 तोला सोने के आभूषण और नकदी गायब मिली। इसके बाद मधुमिता ने राजक्कमंगलम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोर घर में किस रास्ते से दाखिल हुए और उन्हें लॉकर या घर में रखे सामान की जानकारी कैसे मिली।

जांच के दायरे में सोशल मीडिया पोस्ट

मधुमिता द्वारा इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सोने के गहनों और नकदी से जुड़े वीडियो शेयर किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि चोरी की घटना इन वीडियो के सामने आने के कुछ समय बाद हुई। हालांकि, पुलिस ने अभी सोशल मीडिया पोस्ट और चोरी के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर निजी संपत्ति का प्रदर्शन करने वाले लोगों के घरों में चोरी की घटनाएं पहले भी चर्चा में रही हैं। ऐसे मामलों के बाद ऑनलाइन साझा की जाने वाली निजी जानकारी की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठते हैं।

CCTV और मोबाइल डेटा से सुराग तलाश रही पुलिस

जिला पुलिस अधीक्षक अनसुर नागर के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई है। पुलिस ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली है। जांच टीम आसपास के इलाकों के CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। इसके अलावा संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने के लिए मोबाइल टावर डेटा का भी विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि चोरी हुए सोने और नकदी की कुल कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।

Read More

पंजाब स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा जगह के रूप में तेजी से उभर रहा – CM मान

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments