HomeBreaking Newsबिजली के बिलों को लेकर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला...गलत, बढ़े हुए...

बिजली के बिलों को लेकर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला…गलत, बढ़े हुए बिलों पर कनेक्शन काटने पर रोक

पंजाब में बिजली के गलत या जरूरत से ज्यादा आए बिलों को लेकर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL)(Punjab government) ने बड़ा फैसला लिया है। ऐसे बिलों के कारण जिन उपभोक्ताओं का भुगतान बकाया दिख रहा है फिलहाल उनके बिजली कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे।

PSPCL के वितरण निदेशक ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें सभी संबंधित CE और DS जोन को निर्देश दिया गया है कि गलत बिल के कारण डिफॉल्टर दिख रहे उपभोक्ताओं पर फिलहाल डिस्कनेक्शन की कार्रवाई न की जाए।

सिस्टम में बदलाव से बढ़ी परेशानी

दरअसल, हाल के दिनों में मीटर रीडरों की हड़ताल और बिजली बिलिंग सिस्टम में बदलाव के कारण कई उपभोक्ताओं को वास्तविक मीटर रीडिंग के बजाय औसत या अनुमान के आधार पर बिल भेजे गए। इसी वजह से कुछ लोगों को सामान्य से काफी अधिक राशि के बिल मिले।

इन गलत बिलों की रकम सिस्टम में बकाया के तौर पर दर्ज हो गई। इसके चलते कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने की स्थिति बन रही थी।

बिल ठीक होने तक नहीं कटेगा कनेक्शन

PSPCL ने स्पष्ट किया है कि जब तक नया SBS सिस्टम पूरी तरह स्थिर नहीं हो जाता और गलत या बढ़े हुए बिलों को ठीक नहीं कर दिया जाता तब तक सिर्फ ऐसे बकाये के आधार पर बिजली कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। फील्ड स्तर के अधिकारियों को भी इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।

63,702 उपभोक्ताओं को भी राहत की उम्मीद

इससे पहले सरकार की ओर से बताया गया था कि 63,702 ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान की गई है जिन्हें बिजली सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाया था। इन उपभोक्ताओं के बिल दोबारा जारी किए जाने की बात कही गई है।

ऐसे में PSPCL के नए आदेश से उन उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिलेगी जिनके बिल सिस्टम संबंधी गड़बड़ी के कारण गलत या ज्यादा राशि के साथ तैयार हुए हैं।

यह भी पढ़ें : नेपाल में लगातार दूसरा बड़ा हादसा, नदी में टूटकर जा गिरा पहाड़…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments