HomeBreaking News 27 अप्रैल से 2 मई तक हिमाचल दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू,...

 27 अप्रैल से 2 मई तक हिमाचल दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, दीक्षांत समारोह समेत कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से 2 मई तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे शिमला, छराबड़ा, पालमपुर और लाहौल क्षेत्र में विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। उनके इस दौरे को लेकर प्रदेश में प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

अटल टनल और सेना गतिविधियों का निरीक्षण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  दौरे के दौरान 29 अप्रैल को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग का निरीक्षण करेंगी। वहीं 30 अप्रैल को शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड (ARTRAC) का दौरा कर सेना की प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगी।

दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 अप्रैल को पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे मेधावी छात्रों को डिग्रियां और पदक प्रदान करेंगी और युवाओं को संबोधित भी करेंगी। शिमला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति छराबड़ा स्थित अपने आधिकारिक निवास ‘दी रिट्रीट’ में ठहरेंगी। यहां ‘एट होम’ समारोह का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर शिमला, पालमपुर और लाहौल-स्पीति समेत सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राज्य सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में राष्ट्रपति का शिमला दौरा प्रस्तावित था, लेकिन विशेष परिस्थितियों के चलते उसे स्थगित करना पड़ा था।

‘दी रिट्रीट’ का ऐतिहासिक महत्व

छराबड़ा में स्थित ‘दी रिट्रीट’ समुद्र तल से 8250 फीट की ऊंचाई पर बना है और राष्ट्रपति के तीन आधिकारिक निवासों में से एक है। यह ऐतिहासिक भवन 1840 में निर्मित हुआ था और अब राष्ट्रपति के ग्रीष्मकालीन प्रवास का प्रमुख केंद्र है।

Read More

NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, UP में आतंकी साजिश रचने के आरोप में 3 आतंकियों को उम्रकैद की सजा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments