HomeBreaking News9 साल बाद चीन की धरती पर Trump, 15 मई तक चीन...

9 साल बाद चीन की धरती पर Trump, 15 मई तक चीन के दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंच गए हैं। वह 15 मई तक चीन में रहेंगे। उनका जल्द ही चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मिलने का कार्यक्रम है।

 

उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान यह एक महत्वपूर्ण दौरा है। दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद चीन का यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने 2017 में चीन का दौरा किया था। इस अवसर पर वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, इस कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की नज़रें टिकी हुई हैं। दरअसल, अमेरिका और चीन जो वैश्विक महाशक्ति बनने की दौड़ में एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हैं, जिनके बीच संबंध पिछले कुछ वर्षों से तनावपूर्ण रहे हैं। ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच यह दूसरी आमने-सामने की बैठक होगी, दोनों नेता इससे पहले अक्टूबर 2025 में दक्षिण कोरियाई शहर बुसान में मिले थे।

 

READ MORE: PM मोदी की अपील का फ्लाइट्स पर असर, Air India ने लिया बड़ा फैसला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments