HomeBreaking Newsईरान में खोदी जा रही हजारों कब्रें! सुप्रीम लीडर खामेनेई के जनाजे...

ईरान में खोदी जा रही हजारों कब्रें! सुप्रीम लीडर खामेनेई के जनाजे में 3 हजार लोगों के मौत होने की आशंका

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच जर्मनी के मीडिया संस्थान की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरानी प्रशासन ने जनाजे के दौरान भारी भीड़ के कारण बड़े पैमाने पर जनहानि की आशंका है। रिपोर्ट के अनुसार अंतिम संस्कार के दौरान भगदड़, अत्यधिक भीड़ और भीषण गर्मी जैसी परिस्थितियों में 1,500 से 3,000 लोगों की मौत तक की आशंका व्यक्त की गई है।

गोपनीय दस्तावेज का दिया हवाला

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक पत्रकार के हाथ ईरान की नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट संस्था और ईरानी रेड क्रेसेंट से जुड़ा गोपनीय पत्र लगा है। बताया गया है कि यह पत्र प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रेजा आरिफ को भेजा गया था, जिसमें संभावित भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन तैयारियों का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पत्र में बड़ी संख्या में संभावित हताहतों की स्थिति से निपटने की तैयारी करने की बात कही गई है।

हजारों कब्रें तैयार होने का दावा

WELT की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि तेहरान के सबसे बड़े कब्रिस्तान बेहिश्त-ए-जहरा में बड़ी संख्या में नई कब्रें तैयार की गई हैं। रिपोर्ट में नगर निगम कर्मचारी के हवाले से कहा गया है कि प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले ही तैयारियां कर रहा है। हालांकि, इन दावों की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

Read More

दिल्ली-NCR में मानसून की हुई एंट्री! अब पूरे हफ्ते होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments