HomeBreaking Newsअमृतसर बॉर्डर के पास एक संदिग्ध युवक गिरफ्तार. जांच में जुटी सुरक्षा...

अमृतसर बॉर्डर के पास एक संदिग्ध युवक गिरफ्तार. जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। मामला अमृतसर ग्रामीण के थाना रमदास क्षेत्र स्थित बीओपी दरिया मनसूर इलाके का बताया जा रहा है। मंगलवार को 117वीं बटालियन के BSF जवान नियमित गश्त पर तैनात थे। इसी दौरान फेंसिंग के पास एक युवक संदिग्ध हालात में घूमता दिखाई दिया। उसकी गतिविधियां असामान्य लगने पर जवान तुरंत सतर्क हो गए और उसे रुकने का इशारा किया। कुछ ही देर में जवानों ने युवक को मौके पर पकड़ लिया।

ओडिशा का रहने वाला है युवक

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आदित्य मलिक के रूप में हुई है, जो ओडिशा का निवासी बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह सीमावर्ती इलाके तक कैसे पहुंचा और वहां उसका क्या उद्देश्य था। सुरक्षा एजेंसियां अब उसके आने-जाने के रास्ते, मोबाइल रिकॉर्ड और संपर्कों की जांच कर रही हैं।

पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने शुरू की पूछताछ

BSF ने हिरासत में लिए गए युवक को स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों के हवाले कर दिया है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह गलती से सीमा क्षेत्र में पहुंचा था या किसी संदिग्ध गतिविधि से उसका संबंध है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि युवक का किसी तस्करी गिरोह या अवैध नेटवर्क से कोई कनेक्शन तो नहीं है।

घुसपैठ और तस्करी एंगल से जांच

सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह भी जांच की जा रही है कि कहीं युवक की मौजूदगी का संबंध किसी घुसपैठ, ड्रोन सप्लाई या तस्करी नेटवर्क से तो नहीं है।

Read More

ट्रंप ने शांति प्रस्ताव को कचरा कहकर ठुकराया, तो गुस्से से तिलमिलाया ईरान, कहा- हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments