लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए श्रीनगर(Srinagar) में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चलाए गए एक विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान की गई। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, तीन मैगजीन, 21 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और संगठन से जुड़े 10 पोस्टर बरामद हुए हैं। बरामद सामग्री को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।
संदिग्ध धाराओं पर केस दर्ज
पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों संदिग्ध इलाके में आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने और संगठन के नेटवर्क को सक्रिय करने में लगे हुए थे। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां दोनों से पूछताछ कर उनके संपर्कों और गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी हैं।