HomeBreaking Newsमालवीय नगर अग्निकांड में मदद करने वालों जांबाजों का CM रेखा गुप्ता...

मालवीय नगर अग्निकांड में मदद करने वालों जांबाजों का CM रेखा गुप्ता ने किया सम्मान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते शुक्रवार को मालवीय नगर होटल अग्निकांड की घटना के दौरान लोगों की जान बचाने वाले रेस्क्यू वर्कर्स, पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों को सम्मानित किया। दिल्ली सचिवालय में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री ने इन सभी जांबाजों को प्रशस्ति पत्र और 21-21 हजार रुपये की सम्मान राशि दी गई।

मृतकों के परिजनों को 10 लाख

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान के अनुसार, मालवीय नगर होटल अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और मुआवजा राशि का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए।

रियाजुद्दीन की बहादुरी को मिला विशेष सम्मान

मालवीय नगर होटल में लगी आग के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले स्थानीय दुकानदार रियाजुद्दीन को मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सम्मानित किया। आग की लपटों में फंसे लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए उन्होंने अपनी दुकान से गद्दे निकालकर नीचे बिछा दिए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें 21 हजार रुपये का चेक देने के साथ उनके गद्दों की कीमत का भुगतान सुनिश्चित करने की भी घोषणा की।

इन लोगों को किया गया सम्मानित

मालवीय नगर राहत एवं बचाव कार्य में योगदान देने वाले इसरार खान, कमल, शशि, पवन, राकेश, संजय गोयल, शिव, गोविंद, कुणाल, मोहम्मद उवैस, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद अनीस, आमिर खान, वसीम राजा, मोहम्मद सोहैब खान, रियाजुद्दीन, वसीम खान गौरी, राजपाल, इंस्पेक्टर विनय यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश, करतार, राजवीर और देशराज को भी सम्मानित किया गया।

Read More

उत्तर कोरिया पर अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, कई मेडिकल उपकरणों के एक्सपोर्ट के लिए लेनी होगी विशेष इजाजत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments