HomeBreaking Newsउत्तर कोरिया पर अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, कई मेडिकल उपकरणों के एक्सपोर्ट...

उत्तर कोरिया पर अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, कई मेडिकल उपकरणों के एक्सपोर्ट के लिए लेनी होगी विशेष इजाजत

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को निर्यात किए जाने वाले कुछ चिकित्सा उपकरणों पर नियंत्रण और कड़ा कर दिया है। अमेरिकी वित्त विभाग के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (OFAC) ने ऐसे मेडिकल उपकरणों की नई सूची जारी की है, जिनके निर्यात के लिए अब विशेष सरकारी अनुमति लेना जरूरी होगा।

सामान्य लाइसेंस के दायरे से बाहर किए उपकरण

अब तक कुछ कृषि उत्पादों, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों को सामान्य लाइसेंस के तहत उत्तर कोरिया भेजने की अनुमति थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत कई उपकरणों को इस श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। OFAC के अनुसार, सूची में शामिल किसी भी उपकरण को उत्तर कोरिया भेजने से पहले विशेष मंजूरी लेना जरूरी होगा। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इन मेडिकल उपकरणों पर लागू होगी नई पाबंदी

नई सूची में ऑक्सीजन जनरेटर, एक लीटर प्रति मिनट से अधिक प्रवाह क्षमता वाले पंप, गामा इमेजिंग उपकरण, टैक्टाइल इमेजिंग सिस्टम, थर्मोग्राफी मशीनें, फ्रीज-ड्राइंग और स्प्रे-ड्राइंग उपकरण, डीकंटैमिनेशन शॉवर, प्रयोगशाला शेकर्स, इन्क्यूबेटर शेकर्स और कार्बन डाइऑक्साइड इन्क्यूबेटर शामिल हैं।

दोहरे उपयोग वाले उपकरणों पर फोकस

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका का यह कदम उन तकनीकों और उपकरणों की आपूर्ति सीमित करने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिनका इस्तेमाल नागरिक और सैन्य दोनों कार्यों में किया जा सकता है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब उत्तर कोरिया अपने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को लगातार आगे बढ़ा रहा है और इस मुद्दे पर अमेरिका व दक्षिण कोरिया के साथ बातचीत लंबे समय से ठप है।

Read More

बरनाला में AC मरम्मत के दौरान भयानक हादसा, रिपेयर के दौरान धमाके से 25 वर्षीय युवक की मौत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments