पहलगाम हमले को हुए आज पूरे एक वर्ष हो गए हैं। इस बीच जांच एजेंसी को एक अहम सबूत मिला है। जांच में उस आतंकी की पहचान उजागर हुई है, जो पाकिस्तान में बैठकर कश्मीर में हमलों की प्लानिंग कर रहा था। इस मास्टरमाइंड का नाम साजिद जट्ट बताया गया है, जो लश्कर-ए-तैयबा और TRF से जुड़ा हुआ है।
NIA ने किया खुलासा
सूत्रों के मुताबिक, साजिद जट्ट का असली नाम हबीबुल्लाह तबस्सुम है। NIA ने हबीबुल्लाह तबस्सुम को पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी माना है और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है जांच के दौरान उसके दो अलग-अलग पहचान पत्र सामने आए हैं, जिनमें नाम, उम्र और पते में अंतर पाया गया है। एक ID में जन्म वर्ष 1976 दर्ज है, जबकि दूसरे में 1982 है। इससे साफ होता है कि वह अपनी पहचान छिपाने के लिए लगातार जानकारी बदलता रहा है।
पाकिस्तान में रह रहा है मास्टरमाइंड
NIA की जांच में यह भी सामने आया है कि साजिद जट्ट अब पाकिस्तान में बदले हुए नाम और हुलिये के साथ रह रहा है। वह खुद को आम व्यक्ति की तरह पेश करता है और शक से बचने के लिए साधारण जीवन जी रहा है बताया जाता है कि वह ‘सलीम लंगड़ा’ नाम से भी जाना जाता है और पहले हुई एक मुठभेड़ में घायल होने के कारण लंगड़ाकर चलता है। वह रावलपिंडी और इस्लामाबाद जैसे इलाकों में ठिकाने बदलता रहता है।
ISI पर मदद करने का शक
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI उसे सुरक्षित ठिकाने और मदद कर रही है। आशंका है कि वह वहीं से कश्मीर में आतंकी नेटवर्क को संचालित कर रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में सक्रिय अज्ञात हमलों के डर के कारण वह अब बेहद सतर्क होकर रह रहा है और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। जांच एजेंसियों का मानना है कि कश्मीर में हुए कई हमलों के पीछे इसी आतंकी का दिमाग रहा है। वह सीमा पार से बैठकर योजनाएं बनाता और उन्हें अंजाम तक पहुंचाने में भूमिका निभाता रहा है।
Read More
दिल्ली में IRS अधिकारी के बेटी की हत्या से इलाके में सनसनी, नौकर पर शक

