HomeBreaking Newsदिल्ली में IRS अधिकारी के बेटी की हत्या से इलाके में सनसनी,...

दिल्ली में IRS अधिकारी के बेटी की हत्या से इलाके में सनसनी, नौकर पर शक

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक वरिष्ठ IRS अधिकारी की बेटी का शव घर के अंदर संदिग्ध हालात में मिला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

यौन उत्पीड़न की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और उसके बाद हत्या की गई। बताया जा रहा है कि गला दबाने के लिए मोबाइल फोन के चार्जिंग वायर का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। हालांकि मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

घरेलू नौकर पर शक

इस मामले में पुलिस का शक हाल ही में नौकरी से हटाए गए एक घरेलू नौकर पर है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आरोपी को घर की पूरी जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया हो सकता है। पुलिस को यह भी संदेह है कि घटना के पीछे बदले की भावना हो सकती है।

आरोपी की तलाश जारी

इस दर्दनाक घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच टीम का गठन किया है, जो संदिग्ध की तलाश में जुटी हुई हैं। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जा सके।

Read More

बिना स्क्रीन के भी फिटनेस ट्रैकिंग होगी आसान, Google ने बना दिया ऐसा कमाल का डिवाइस

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments