गुरुग्राम में पहली बार हरियाणा कैबिनेट(Haryana Government) की बैठक आयोजित की गई, जो अब तक परंपरागत रूप से चंडीगढ़ में होती रही थी। इस बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर में बैठक संपन्न हुई। इस दौरान सरकार ने कई अहम नीतिगत फैसलों पर मुहर लगाई।
कब बुलाया जाएगा विशेष सत्र ?
बैठक में तय किया गया कि हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र 27 अप्रैल को बुलाया जाएगा। साथ ही, राज्य में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 लाने का निर्णय लिया गया।
ग्रुप-डी कर्मचारियों के में उठाए अहम कदम
सरकार ने ग्रुप-डी कर्मचारियों के हित में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अब पांच साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को क्लर्क पद पर पदोन्नति के लिए पात्र माना जाएगा। इसके अलावा क्लर्क पदों पर प्रमोशन का कोटा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने पर सहमति बनी है। एक्स-ग्रेशिया कोटे को अनिवार्य रूप से लागू करने का भी फैसला लिया गया।
बैठक के दौरान राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने संसद में महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा। 16 और 17 अप्रैल की लोकसभा कार्यवाही का जिक्र करते हुए उन्होंने विपक्ष की भूमिका की आलोचना की। साथ ही, नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर भी विपक्ष पर सवाल खड़े किए।