HomeBreaking Newsजम्मू के त्रिकुटा नगर के झुग्गियों में लगी भीषण आग, मौके पर...

जम्मू के त्रिकुटा नगर के झुग्गियों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

जम्मू के त्रिकुटा नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक खाली प्लॉट में बनी झुग्गियों में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तीन झुग्गियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना करीब दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। आग लगने के दौरान झुग्गियों में रखे दो गैस सिलेंडरों में जोरदार धमाके भी हुए, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। धमाकों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

हादसे के दौरान कोई नहीं था मौजूद

जानकारी के अनुसार, इन झुग्गियों में प्रवासी मजदूर रहते थे, लेकिन घटना के समय सभी मजदूर काम के लिए बाहर गए हुए थे। इसी वजह से कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में झुग्गियों में रखा सामान पूरी तरह जल गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी।

दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने काफी देर तक राहत एवं बचाव अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ सकेगी।

Read More

Instagram ने फेक फॉलोअर्स पर लिया बड़ा एक्शन, अमेरिकी इन्फ्लुएंसर काइली जेनर के 14 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हुए कम

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments