सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार को BJP विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद राज्य के नौवें मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। सुवेंदु ने दोनों ही मौकों पर निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया हैं, पहली बार 2021 में नंदीग्राम सीट पर और इस बार भवानीपुर सीट पर।
पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के संबंध में यह निर्णय कोलकाता में BJP विधायक दल की बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में लिया गया, शाह को पार्टी द्वारा नेता के चुनाव की देखरेख के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।
इस महत्वपूर्ण बैठक से पहले अमित शाह ने प्रार्थना करने के लिए दक्षिणेश्वर काली मंदिर का दौरा किया और उसके बाद नोवोटेल होटल के लिए रवाना हुए, जहाँ BJP विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी।
शपथ ग्रहण कल
पश्चिम बंगाल में नव-निर्वाचित BJP सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को रवींद्र जयंती के अवसर पर कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, तथा कई केंद्रीय मंत्रियों और NDAशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।
READ MORE: जम्मू के त्रिकुटा नगर के झुग्गियों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

