HomeBreaking News4 साल तक दुष्कर्म, 2 बार जबरन कराया गर्भपात... वीर बनकर आरिफ...

4 साल तक दुष्कर्म, 2 बार जबरन कराया गर्भपात… वीर बनकर आरिफ ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शुरू किया गंदा खेल!

Identity Concealment Allegation: हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवती ने युवक पर धर्म और मुस्लिम पहचान छिपाकर संबंध बनाने तथा शादी करने का आरोप लगाया है। युवती का दावा है कि युवक ने खुद को वीर बताकर उससे संबंध बनाए और बाद में शादी कर ली। हालांकि, शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि युवक का असली नाम आरिफ है। युवती का आरोप है कि आरिफ पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता भी है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है और जांच जारी है।

पॉक्सो एक्ट के तहत पहले से दर्ज है मामला

युवती ने बताया कि इस मामले में पहले ही पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा चुका है, जिसकी सुनवाई फिलहाल कोर्ट में चल रही है। उसका आरोप है कि ससुराल छोड़ने के बाद भी आरिफ उसके घर आता रहा और उसे डरा-धमकाकर जबरन संबंध बनाता रहा।

दो बार गर्भपात कराने का भी आरोप

युवती का कहना है कि आरिफ ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए और गर्भवती होने पर दो बार दवा देकर उसका गर्भपात कराया। उसने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था।

18 जून की घटना के बाद फिर पहुंची पुलिस के पास

शिकायत के अनुसार, 18 जून को आरिफ उसकी कार लेकर चला गया। युवती का आरोप है कि जब वह अपनी कार वापस लेने के लिए उसके घर पहुंची तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। उसने आरोप लगाया कि आरिफ के साथ उसके भाई इमरान और फरहान खान ने भी उसके साथ मारपीट की।

आदर्श नगर थाना पुलिस कर रही जांच

मामले में आदर्श नगर थाना के सब-इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पुलिस को मिली है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2019 में कोर्ट ले जाकर की थी शादी

युवती के मुताबिक, करीब एक साल की जान-पहचान के दौरान युवक ने कभी अपना असली नाम नहीं बताया। उसका आरोप है कि साल 2019 में युवक उसे दिल्ली की साकेत कोर्ट ले गया, जहां वकील के माध्यम से शादी कर ली गई। इसके बाद जब वह उसके घर पहुंची तो उसे पता चला कि उसका नाम वीर नहीं बल्कि आरिफ है। साथ ही वह पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता भी है।

 जबरन संबंध बनाने का आरोप

युवती ने आरोप लगाया कि शादी के बाद आरिफ ने उसे घर में जबरन बंधक बनाकर रखा और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। वह करीब चार साल तक उसके साथ रही, लेकिन वर्ष 2022 में उससे अलग हो गई। इसके बाद वर्ष 2023 में उसने आरिफ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया, जिसकी सुनवाई अभी कोर्ट में चल रही है।

जमानत पर आने के बाद फिर परेशान करने का आरोप

युवती का कहना है कि पॉक्सो मामले में आरिफ जेल गया था। करीब आठ महीने बाद जमानत पर रिहा होने के बाद वह फिर उसके घर आने लगा। उसने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी धमकियां देता था और लगातार परेशान करता रहा।

कार छोड़कर भागने का आरोप

युवती ने शिकायत में बताया कि 18 जून को वह अपने घर पर थी। इसी दौरान वह ड्राइविंग सीखने के लिए एक परिचित की स्विफ्ट कार घर लेकर आई थी। आरोप है कि आरिफ वहां पहुंचा और जबरन कार लेकर चला गया। बाद में जब वह कार लेने उसके घर पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई। युवती का कहना है कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में सफल रही। उसके अनुसार, बाद में आरिफ कार छोड़कर वहां से फरार हो गया।

Read More:

वेदांता लिमिटेड के शेयरों में बड़ी गिरावट, ब्लॉक डील के बाद ₹282 के करीब पहुंचा भाव

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments