HomeBreaking Newsवेदांता लिमिटेड के शेयरों में बड़ी गिरावट, ब्लॉक डील के बाद ₹282...

वेदांता लिमिटेड के शेयरों में बड़ी गिरावट, ब्लॉक डील के बाद ₹282 के करीब पहुंचा भाव

वेदांता लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेज बिकवाली देखने को मिली। कंपनी के करीब 1.8 फीसदी शेयरों की ब्लॉक डील के जरिए बिक्री की खबर के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे शेयर दबाव में आ गया। दोपहर करीब 2:50 बजे वेदांता का शेयर 2.50 फीसदी की गिरावट के साथ 282 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

ब्लॉक डील से बढ़ा दबाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रमोटर समूह की कंपनी ट्विन स्टार होल्डिंग्स ने ब्लॉक डील के जरिए लगभग 6.5 करोड़ शेयर बेचने की योजना बनाई थी। इस सौदे का अनुमानित आकार करीब 2,149 करोड़ रुपये बताया गया है। ब्लॉक डील का फ्लोर प्राइस 291 रुपये प्रति शेयर रखा गया था, जो पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव से करीब 4.9 फीसदी कम था।

डीमर्जर के बाद पहली बड़ी हलचल

यह सौदा ऐसे समय हुआ है जब वेदांता ने हाल ही में अपने कारोबार के पुनर्गठन (रीस्ट्रक्चरिंग) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए एल्युमीनियम, ऑयल एंड गैस, आयरन और स्टील कारोबार को अलग करने की दिशा में कदम उठाए हैं। कंपनी के डीमर्जर प्लान के बाद यह पहली बड़ी ब्लॉक डील मानी जा रही है। हालांकि मौजूदा गिरावट के बावजूद वेदांता का शेयर 30 अप्रैल के एक्स-डीमर्जर प्राइस 271.55 रुपये से ऊपर बना हुआ है। डीमर्जर एडजस्टमेंट से पहले 29 अप्रैल को कंपनी का शेयर 773.60 रुपये पर बंद हुआ था।

डिस्क्लेमर – यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। किसी भी निवेश निर्णय से पहले वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Read More

पहली बार भारत यात्रा पर आ रही जापान की PM सनाए ताकाइची! 50 बड़े बिजनेस लीडर भी आएंगे साथ…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments