एपल अपने iPhone यूजर्स के लिए एक बड़े अपडेट पर काम कर रहा है। जिसके तहत यूजर्स बिना इंटरनेट के भी फोटो और मैप्स शेयर कर सकेंगे। यह तकनीक सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए काम करेगी। अब तक iPhone में सैटेलाइट फीचर सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं के लिए ही देता था, लेकिन कंपनी अब इस एक सामान्य फीचर बनाने पर विचार कर रही है।
अब सिर्फ SOS तक सीमित नहीं रहेगा फीचर
एपल की सैटेलाइट सुविधा फिलहाल Emergency SOS, Find My, Roadside Assistance जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए देता है। हालांकि जब यह फीचर रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए रोल आउट किया जाएगा, तो इसका उपयोग ऐसे इलाकों में किया जा सकता है, जहां मोबाइल नेटवर्क या Wi-Fi उपलब्ध नहीं होता। हालांकि अभी इन सेवाओं में स्पीड और डेटा क्षमता सीमित है। नई तकनीक आने के बाद यूजर्स फोटो भेजने, लोकेशन शेयर करने और मैप्स इस्तेमाल करने जैसे काम भी कर सकेंगे।
नेटवर्क न होने पर भी करेगा काम
अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो पहाड़ी इलाकों, जंगलों, दूरदराज क्षेत्रों या यात्रा के दौरान नेटवर्क न होने पर भी iPhone उपयोगी रहेगा। इससे यूजर्स को कनेक्टिविटी की बड़ी राहत मिल सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम मोबाइल कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अपग्रेड के पीछे Amazon और Globalstar के बीच संभावित डील को अहम माना जा रहा है। Globalstar वही कंपनी है, जो फिलहाल Apple की सैटेलाइट सेवाओं को देती है। बताया जा रहा है कि 2027 तक Apple की सेवाएं Amazon के लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट नेटवर्क पर शिफ्ट हो सकती हैं। इससे कंपनी को तेज और बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकती है। Apple ने पहले ही Globalstar में भारी निवेश किया है और कंपनी में लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है।
Apple के लिए होगा गेम चेंजर
अगर ये फीचर्स लॉन्च होते हैं, तो Apple सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेक्टर में बड़ी बढ़त हासिल कर सकता है और iPhone यूजर्स को बिना नेटवर्क भी लगभग सामान्य इंटरनेट जैसा अनुभव मिल सकता है।
Read More

