HomeBreaking Newsदिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग का झगड़ा बना मौत का जाल,...

दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग का झगड़ा बना मौत का जाल, दिनदहाड़े चली गोली, युवक की गई जान…

दिल्ली के प्रीत विहार(Preet Vihar) में आज यानी सोमवार की सुबह एक ऐसी घटना सामने आई जिसने इस वक्त वहां के पूरे इलाके का माहौल दहशत से भर दिया है। दरअसल, सुबह-सुबह दो पक्षों के बीच गाड़ी पार्क करने को लेकर विवाद शुरु हुआ जिसमें एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद आरोपी और उसका साथी तुरंत फरार हो गए। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस इसकी जांच में जुट गई है, और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

पुलिस को देर रात आई थी कॉल

जानकारी के मुताबिक, इस घटना को लेकर पुलिस के पास 2 PCR कॉल आईं थी। पहली कॉल देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर और दूसरी 2 बजकर 26 मिनट पर, जब इस झगड़े के संबंध में सूचना दी गई थी। यह झगड़ा पंकज नय्यरऔर उनके भाई पारस और गौरव शर्मा के शख्स बीच पार्किंग को लेकर हुआ था। ये कहासुनी देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि गौरव शर्मा ने पंकज नय्यर पर अचानक गोली चला दी और वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोली लगने से हुई मौत

गोली लगने के बाद पंकज को जल्द अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जब पंकज को गोली लगी थी उस वक्त गौरव और उसका साथी मौके से तुरंत फरार हो गए थे। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उनकी खोल शुरु कर दी है और जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने शुरु की जांच

इस घटना की FIR प्रीत विहार पुलिस थाने में दर्ज हो गई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है और जल्द से जल्द उन्हें पकड़ने का प्रयास जारी है।़

यह भी पढ़ें : iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना इंटरनेट फोटो और मैप्स होगा शेयर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments