कई महीनों से पंजाब पुलिस में लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कार्रवाई को जारी रखते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब के साथ मिलकर पूरे राज्य में बड़े स्तर पर लक्षित छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान प्रदेश में कई संदिग्ध ठिकानों, अपराधियों के अड्डों और नेटवर्क से जुड़े स्थानों पर छापेमारी की गई।
प्रदेश में कुल 564 स्थानों पर छापेमारी
पुलिस ने जानकारी दी की प्रदेश में इस विशेष अभियान के तहत कुल 564 स्थानों पर छापे मारे गए। बता दें कि कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। इस छापेमारी अभियान के दौरान कुल 245 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, इनमें कई आरोपी संगठित अपराध, गैंग गतिविधियों और कई आपराधिक मामलों में शामिल थे। इसके अलावा 2 घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, जो लंबे समय से फरार थे।
5 अवैध हथियार भी हुए बरामद
पंजाब पुलिस द्वारा इस कार्रवाई के दौरान 5 अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। फिलहाल बरामद किए गए हथियारों की जांच की जा रही है कि उनका इस्तेमाल किन आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाना था।
गिरफ्तारी का आंकड़ा 22,389 के पार
पुलिस ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 22,389 हो गई है। यह आंकड़ा राज्य में अपराध के खिलाफ बड़ी जीत का संकेत है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करना उनकी प्राथमिकता है। पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि पंजाब को सुरक्षित बनाया जाए।
पुलिस की जनता से अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि गैंगस्टर गतिविधियों या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी गुप्त रूप से साझा करें। इसके लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया गया है।
Read More

