HomeBreaking Newsदिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर टकराए दो विमानों के विंग्स, बड़ा हादसा...

दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर टकराए दो विमानों के विंग्स, बड़ा हादसा होते-होते टला…

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे(Delhi Airport) पर गुरुवार को एक संभावित बड़ा हादसा टल गया, जब रनवे क्षेत्र में दो विमानों के बीच टक्कर हो गई। यह घटना उस समय हुई, जब एक विमान पुशबैक प्रक्रिया में था, जबकि दूसरा टैक्सी करते हुए अपने निर्धारित गेट की ओर बढ़ रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अकासा एयर का विमान (VT-YBA) दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना होने से पहले पुशबैक किया जा रहा था। उसी दौरान लेह से दिल्ली पहुंचा स्पाइसजेट का विमान (VT-SLB) रनवे से गेट की तरफ बढ़ रहा था। इसी दौरान दोनों विमानों के पंख आपस में टकरा गए।

विमान के दाहिने विंगलेट को पहुंचा नुकसान

टक्कर के चलते स्पाइसजेट के बोइंग 737-700 विमान के दाहिने विंगलेट को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जबकि दूसरे विमान के बाएं हिस्से, विशेष रूप से हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर, में भी क्षति दर्ज की गई है। घटना के बाद एहतियातन स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments