अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संबंधों को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हालिया फोन बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू पर नाराजगी जताई और मध्य पूर्व की स्थिति को लेकर कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फोन कॉल में तीखी बातचीत का दावा
रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में हुई एक टेलीफोन बातचीत के दौरान ट्रंप ने इजरायल की सैन्य गतिविधियों को लेकर असंतोष जताया। साथ ही ट्रंप ने कहा कि नेतनयाहू ‘अब सब तुमसे नफरत करते हैं।’ जानकारी के मुताबिक ट्रंप ने नेतन्याहू को चेतावनी दी कि लगातार सैन्य कार्रवाई से इजरायल की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंच सकता है।
मध्य पूर्व नीति को लेकर बढ़ा मतभेद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका फिलहाल क्षेत्र में तनाव कम करने और संघर्ष को नियंत्रित करने की रणनीति पर जोर दे रहा है, जबकि इजरायल सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए सख्त रुख अपनाए हुए है। यही वजह है कि दोनों देशों की प्राथमिकताओं में अंतर दिखाई दे रहा है।
कभी बहुत गहरी थी दोनों देशों के नेताओं की दोस्ती
डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू की नजदीकियां लंबे समय से चर्चा का विषय रही हैं। ट्रंप के पहले कार्यकाल में अमेरिका ने यरुशलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता दी थी और कई ऐसे फैसले लिए थे जिन्हें इजरायल के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत माना गया। यही वजह है कि ट्रंप को इजरायल समर्थक नेताओं में प्रमुख माना जाता रहा है।
Read More
बिक्रम मजीठिया की बढ़ीं मुश्किलें! हाईकोर्ट ने सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए दिया कल तक का समय

