HomeBreaking Newsलाल किले से देखना है स्वतंत्रता दिवस समारोह? घर बैठे ऐसे पाएं...

लाल किले से देखना है स्वतंत्रता दिवस समारोह? घर बैठे ऐसे पाएं एंट्री पास

15 अगस्त 2026 को भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस(Independence Day) मनाएगा। अगर आप दिल्ली के लाल किले में होने वाले मुख्य समारोह को करीब से देखना चाहते हैं, तो एंट्री पास ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक Aamantran पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा। पोर्टल पर मंत्रालय के कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन टिकटिंग की सुविधा उपलब्ध है। बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। OTP वेरिफिकेशन के बाद मांगी गई जानकारी भरनी होगी।

पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर ID या पासपोर्ट में से किसी एक की जानकारी/कॉपी तैयार रखें। इसके बाद उपलब्ध कार्यक्रमों में ‘Independence Day Ceremony 2026’ चुनकर अपनी पसंद की कैटेगरी और टिकट संख्या तय करें। भुगतान उपलब्ध ऑनलाइन माध्यम से करने के बाद बुकिंग पूरी हो जाएगी। कन्फर्मेशन मिलने पर एंट्री पास डाउनलोड करके सुरक्षित रखें। समारोह के दिन जाने से पहले पास पर दर्ज रिपोर्टिंग समय, प्रवेश संबंधी निर्देश और सुरक्षा नियम जरूर देख लें।

कितनी है टिकट की कीमत ?

उपलब्ध बुकिंग जानकारी के मुताबिक, पास की तीन श्रेणियां बताई गई हैं – जनरल ₹20, स्टैंडर्ड ₹100 और प्रीमियम ₹500। टिकट और कार्यक्रम की उपलब्धता पोर्टल पर बुकिंग के समय जरूर जांच लें।

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त और वाहनों की जांच के साथ ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है। बाजारों, मॉल, होटलों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

यमुना और यमुना खादर जैसे संवेदनशील इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है। इसलिए लाल किले पहुंचने वाले लोगों को सुरक्षा जांच के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलना और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें : गोविंदा की शादी में आई दरार! कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनसे हो रह अफेयर के चर्चे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments