चीनी AI स्टार्टअप DeepSeek ने अपना नया V4 Pro AI मॉडल आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे ऐसे समय में पेश किया है, जब दुनियाभर में AI मॉडल को लेकर प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ रही है। DeepSeek का नया मॉडल अमेरिका की OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियों के AI सिस्टम को चुनौती देने की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है। कंपनी के अनुसार, V4-Pro-0813 में AI एजेंट से जुड़े फीचर्स को पहले के मुकाबले बेहतर किया गया है। यह मॉडल API, ऐप और वेब प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है।
We’re launching DeepSeek-V4-Pro today! 🚀
🔷 Major Agent upgrades with strong production gains!
🔷 Flexible reasoning effort for V4-Pro & V4-Flash: low for simple tasks, high for daily Agent workflows, max for complex tasks.
🔷 Native OpenAI Responses API support, optimized for… pic.twitter.com/ZsGbUpiu1T— DeepSeek (@deepseek_ai) August 13, 2026
AI एजेंट की क्षमताओं को किया गया बेहतर
DeepSeek के नए V4-Pro-0813 मॉडल में AI एजेंट से जुड़े फीचर्स को खास तौर पर अपग्रेड किया गया है। कंपनी का कहना है कि मॉडल को ऐसे कामों के लिए बेहतर बनाया गया है, जिनमें AI को कई चरणों में काम पूरा करना होता है। V4 Pro को API के साथ-साथ ऐप और वेब प्लेटफॉर्म पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, DeepSeek ने V4 Pro और V4 Flash के API की कीमतों में भी बदलाव किया है। पीक और ऑफ-पीक समय के लिए अलग-अलग दरें लागू की गई हैं। खास बात यह है कि कुछ स्वतंत्र परीक्षणों में कम कीमत वाला V4 Flash मॉडल, V4 Pro के पुराने प्रीव्यू वर्जन से बेहतर प्रदर्शन करता नजर आया था।
R1 के बाद DeepSeek ने फिर बढ़ाई AI की रेस
DeepSeek का R1 मॉडल 2025 की शुरुआत में दुनियाभर में चर्चा में आया था। कम लागत में एडवांस AI मॉडल तैयार करने की क्षमता ने उस समय टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। इसके बाद चीन में AI मॉडल विकसित करने की कॉम्पिटिशन और तेज हो गई। Moonshot AI, Zhipu AI, MiniMax, Alibaba और ByteDance जैसी चीनी कंपनियां भी लगातार नए AI मॉडल पेश कर रही हैं। ऐसे माहौल में V4 Pro के जरिए DeepSeek ने अमेरिकी AI कंपनियों के साथ मुकाबले को और आगे बढ़ाने की कोशिश की है।
DeepSeek अब अपने AI मॉडल की लोकप्रियता को बड़े कारोबार में बदलने की दिशा में आगे बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी जुलाई में करीब 74 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर एक और फंडिंग राउंड की तैयारी कर रही थी। इससे पहले कंपनी ने अपने पहले बाहरी फंडिंग राउंड में करीब 7.4 अरब डॉलर जुटाए थे।
Read More
लाल किले से देखना है स्वतंत्रता दिवस समारोह? घर बैठे ऐसे पाएं एंट्री पास

