हिमाचल प्रदेश की 1293 पंचायतों में आज (मंगलवार) सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही कई पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। राज्य में 11 बजे तक करीब 36 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
हमीरपुर में सबसे ज्यादा मतदान
बता दें कि सुबह 11 बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार हमीरपुर जिला में सबसे ज्यादा 40.19 फीसदी मतदान हुआ है। इसके बाद कुल्लू में 38.46 फीसदी और शिमला में 37.68 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। ब्लॉक स्तर पर देखें तो कुल्लू के नग्गर ब्लॉक में सबसे अधिक 42.35 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र की पंचायतों में 42.06 फीसदी वोटिंग हुई है।
18 लाख से ज्यादा मतदाता चुनेंगे नए प्रतिनिधि
इन पंचायत चुनावों में राज्य के 18 लाख 23 हजार 30 मतदाता अगले पांच साल के लिए अपने नए जनप्रतिनिधि चुन रहे हैं। इनमें 9 लाख 23 हजार 215 पुरुष मतदाता, 8 लाख 99 हजार 766 महिला मतदाता और 49 अन्य मतदाता शामिल हैं।
शाम तक आएंगे प्रधान और वार्ड सदस्य के नतीजे
मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे समाप्त होगी। इसके बाद पंचायत भवनों में ही प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए मतगणना शुरू कर दी जाएगी। अधिकांश पंचायतों के नतीजे शाम 5 बजे तक आने की संभावना है।
Read More
दिल्ली की तपती सड़कों पर अब Cool रहेंगे ट्रैफिक जवान, जानें क्या होते है AC हैलमेट के फायदे…

