HomeBreaking Newsफिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ रिलीज से पहले मां कामाख्या के दरबार में पहुंचे...

फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ रिलीज से पहले मां कामाख्या के दरबार में पहुंचे वीर पहाड़िया, लिया आशीर्वाद

एक्टर वीर पहाड़िया(Veer Pahariya) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले वीर ने असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर पहुंचकर मां कामाख्या के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। अपनी इस यात्रा की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की। पोस्ट के साथ उन्होंने श्रद्धा व्यक्त करते हुए लिखा, “जय जय मां कामाख्या।”

मंदिर में वीर का पारंपरिक अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने नीले रंग का कुर्ता पहना था और उसके साथ लाल व सुनहरे रंग का स्टोल अंगवस्त्र के रूप में लिया हुआ था। प्रार्थना करते हुए उनकी तस्वीर में उनका शांत और आध्यात्मिक अंदाज नजर आया।

क्या है फिल्म की कहानी ?

‘प्रेम कीटाणु’ का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। फिल्म में वीर पहाड़िया के अलावा अपारशक्ति खुराना, आफिया सैयद, राकेश बेदी और निखिल विजय अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

कहानी युवाओं के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें कॉलेज की जिंदगी, दोस्ती, प्यार, अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश और दिल टूटने जैसे अनुभवों को दिखाया जाएगा। फिल्म को एक रोमांटिक कॉमेडी के तौर पर पेश किया जा रहा है।

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

गौरव वर्मा के बैनर अवनीका फिल्म्स के तहत बनने वाली यह पहली फिल्म है। ‘प्रेम कीटाणु’ 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का प्रमोशन भी शुरू हो चुका है और इसका गाना “तू मेरा रइय्यो” दर्शकों तक पहुंच चुका है।

‘स्काई फोर्स’ से शुरू किया था सफर

वीर पहाड़िया ने अभिनय की शुरुआत ‘स्काई फोर्स’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया था, जबकि सारा अली खान उनके अपोजिट नजर आई थीं। अब ‘प्रेम कीटाणु’ में वीर एक अलग जॉनर और नई तरह की भूमिका के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : सोने की चमक पड़ी फीकी! कच्चे तेल की आग और अमेरिकी महंगाई के झटके से…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments