HomeBreaking NewsVCK के बाद IUML भी विजय के साथ, तमिलनाडु में 120 सीटों...

VCK के बाद IUML भी विजय के साथ, तमिलनाडु में 120 सीटों के साथ वियज बनाएंगे सरकार…

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अभिनेता-राजनेता विजय(Vijay) की पार्टी TVK को अब सरकार गठन के लिए जरूरी समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। शनिवार को हुई अहम बैठक में विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) ने TVK को बिना किसी शर्त समर्थन देने का फैसला किया। इसके साथ ही इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी विजय के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

TVK के विधायकों की बढ़ी संख्या

इन नए समर्थन के बाद TVK के साथ खड़े विधायकों की संख्या बढ़कर 120 तक पहुंच गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है।

4 मई को आए विधानसभा चुनाव परिणामों ने तमिलनाडु की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया था। TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सबको चौंका दिया। पार्टी ने DMK और AIADMK जैसी दिग्गज पार्टियों को पीछे छोड़ दिया, लेकिन बहुमत के आंकड़े से कुछ सीटें दूर रह गई थी।

TVK ने जताया आभार

नतीजों के बाद राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले। सबसे पहले कांग्रेस के पांच विधायकों ने TVK को समर्थन दिया। इसके बाद CPI और CPM के दो-दो विधायक भी विजय के पक्ष में आ गए। अब VCK और IUML के समर्थन से विजय का गठबंधन और मजबूत हो गया है।

TVK की ओर से सहयोग देने वाली सभी पार्टियों का आभार जताया गया है। पार्टी नेता अर्जुन ने कहा कि जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है और अब विजय सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह भी पढ़ें : मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार, दिल्ली लेकर रवाना हुई टीम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments