भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित प्रदेश कार्यालय(Delhi BJP Office) को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित आतंकी खतरे का अलर्ट जारी किया है। सूचना मिलने के बाद डीडीयू मार्ग और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को ऐसे इनपुट मिले हैं जिनमें राजधानी के बीजेपी मुख्यालय के साथ आसपास मौजूद सरकारी संस्थानों को भी निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है। अलर्ट जारी होते ही इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।
पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल के जवान तैनात
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी मौके पर तैनात किए गए हैं। आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है, जबकि पूरे क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।
खुफिया इनपुट में आशंका जताई गई है कि आतंकी संगठन कार बम, आईईडी, फायरिंग या आत्मघाती हमले जैसी साजिश के जरिए वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने किसी विशेष संगठन का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।
लोगों से की गई सतर्क रहने की अपील
एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों और आसपास काम करने वालों से सतर्क रहने की अपील की गई है। पुलिस प्रशासन ने संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने को कहा है। साथ ही पूरे इलाके में लगातार पेट्रोलिंग और जांच अभियान चलाया जा रहा है।
फिलहाल, जांच एजेंसियां मिले इनपुट की पुष्टि और खतरे के स्तर का आकलन करने में जुटी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं ताकि किसी भी संभावित स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
पंजाब की भगवंत मान सरकार सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी। अभी तक भगवंत मान सरकार दरबार साहिब-दुर्ग्याणा मंदिर...