अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि मौजूदा युद्धविराम ज्यादा समय तक नहीं चल सकता। ऐसे में अगर बुधवार तक कोई ठोस समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल ईरान पर दबाव रहेगा और जरूरत पड़ने पर दोबारा बमबारी शुरू कर सकते हैं।
होर्मुज को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ईरान दुनिया के अहम समुद्री व्यापार मार्ग होर्मुज को दोबारा खोलने पर सहमत हो गया है। एरिजोना में एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि यह मार्ग अब पूरी तरह खुला है और व्यापार के लिए तैयार है। होर्मुज वैश्विक तेल आपूर्ति के मद्देनजर बेहद जरूरी माना जाता है। इसलिए दुनिया के सभी देशों का इस पर नजर बनी रहती है।
जारी रहेगी समुद्री नाकेबंदी
ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान के साथ अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर नहीं होते, तब तक अमेरिकी सैन्य दबाव जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी जारी रहेगी। इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि संभव है मैं इसे आगे न बढ़ाऊं, लेकिन ब्लॉकेड जारी रहेगा। अगर जरूरत पड़ी तो हमें फिर से बम गिराने पड़ सकते हैं।
NATO देशों पर किया हमला
अपने संबोधन में ट्रंप ने यूरोपीय सहयोगियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका को पारंपरिक साझेदारियों पर कम निर्भर रहना चाहिए। NATO का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संकट के समय यह संगठन अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा। संबोधन में ट्रंप ने बोला कि अमेरिका ने दुनिया की सबसे ताकतवर सेना बनाई है। ट्रंप ने खुद को वैश्विक समझौते कराने वाला नेता बताते हुए कहा कि उनकी कोशिशों से कई संघर्ष समाप्त हुए हैं और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
Read More
विराट कोहली द्वारा फोटो लाइक पर मचा बवाल, जर्मन मॉडल LizLaz ने तोड़ी चुप्पी

