IPL 2026 के बीच भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए। इस बार मामला जर्मन मॉडल लिजलाज की इंस्टाग्राम फोटो लाइक करने से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर कई स्क्रीनशॉट वायरल हुए, जिनमें कोहली का लाइक मॉडल की पोस्ट पर दिखाई दे रहा था। इसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया। इससे पहले भी विराट कोहली भारतीय अभिनेत्री अवनीत कौर की पोस्ट लाइक करने को लेकर सुर्खियों में रहे थे।
LizLaz ने दिया पहला रिएक्शन
वायरल विवाद के बीच जर्मन मॉडल लिजलाज ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला उनके लिए बेहद चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि सुबह उठी तो हर जगह मेरा नाम खबरों में था। मुझे खुद नहीं पता था कि उन्होंने फोटो कब लाइक की। यह बात मुझे न्यूज के जरिए पता चली। इसके बाद मुझे बहुत सारे मैसेज आए और लोग इसको लेकर काफी उत्साहित थे।
कोहली के लिए जताई सहानुभूति
लिजलाज ने आगे कहा कि उन्हें विराट कोहली के लिए थोड़ा बुरा लगा। उनके अनुसार, “मैं खुश थी कि उन्होंने फोटो लाइक की, लेकिन बाद में उन्होंने अनलाइक कर दिया। मुझे नहीं पता यह इतना बड़ा मुद्दा कैसे बन गया। शायद उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था।” उन्होंने कहा कि वह फिर भी इस सपोर्ट की सराहना करती हैं और इसे सकारात्मक रूप में देखती हैं।
कौन हैं LizLaz?
लिजलाज जर्मनी की रहने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में उन्होंने खुद को सिंगर और व्लॉगर बताया है। उन्होंने मनोविज्ञान (Psychology) में MSc की पढ़ाई की है। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 4.7 लाख फॉलोअर्स हैं, जहां वह नियमित रूप से तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। बता दें कि इस मामले पर विराट कोहली की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।
Read More
‘दू मिनट रुका…’ जब सदन में गूंजी सांसद प्रिया सरोज की अवधी बोली, वीडियो हुआ वायरल…

