अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने फैसलों के साथ-साथ बयानों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं. वे बीते दिनों टेस्ला के मालिक एलन मस्क से भिड़ गए थे. इन दोनों के बीच सोशल मीडिया पर भयंकर बहस हुई थी. अब ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को निशाने पर लिया है. ट्रंप ने ओबामा को लेकर एक एआई वीडियो शेयर किया है. इसमें ओबामा को हथकड़ी पहनाकर नीचे गिराते हुए दिखाया गया है. दरअसल अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ पर एआई से बना वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ओबामा को ओवल ऑफिस के अंदर गिरफ्तार होते हुए दिखाया गया है. एफबीआई एजेंट ओबामा को हथकड़ी पहनाकर नीचे गिराते हुए दिख रहे हैं. यहां तक की वीडियो में ओबामा को कॉलर पकड़ते हुए भी दिखाया गया है. अहम बात भी है कि इस वीडियो को लेकर किसी तरह का डिस्क्लेमर भी नहीं दिया गया है कि यह एआई से बना वीडियो है. वीडियो देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इसके लिए डीपफेक का इस्तेमाल किया गया होगा. यह एक ऐसी तकनीक है, जिससे एआई से बना वीडियो असली लगता है. अभी तक कई हस्तियों के डीपफेक वीडियो बनाकर वायरल किए गए हैं.
ट्रंप ने ओबामा की गिरफ्तारी का AI वीडियो शेयर किया, वीडियो में हथकड़ी लगाए नजर आए ओबामा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, 10 अक्टूबर तक नो एंट्री, रेलवे ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on अमृतसर के बाद डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे परगट सिंह, सचखंड बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद
on वायु प्रदूषण से निपटने के लिए BS-3 वाहनों पर लगेगी रोक, प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का मेगा प्लान
on हत्या या आत्महत्या… 8 दिन से लापता विशाखा का शव इटावा में यमुना किनारे मिला, प्रेमी लेखपाल गिरफ्तार

