पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके की पेपर मार्केट में ईस्ट डिस्ट्रिक स्पेशल स्टाफ की टीम के साथ एक बदमाश की मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर पड़ा. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इलाज के वास्ते उसे हॉस्पिटल लेकर आई. पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश की पहचान सीलमपुर दिल्ली निवासी खेमचंद के रूप में हुई है. गिरफ्तार आरोपी खेमचंद के ऊपर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि, आरोपी काफी समय से विभिन्न मामलों में फरार चल रहा था. जिसकी दिल्ली पुलिस तलाश कर रही थी. इसी दौरान दिल्ली पुलिस को इस बदमाश के गाजीपुर इलाके में आने का इनपुट मिला. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया. स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी बदमाश को देखते ही सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाश पुलिस से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर ही फायर कर दिया.
दिल्ली: गाजीपुर पेपर मार्केट में पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, 10 अक्टूबर तक नो एंट्री, रेलवे ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on अमृतसर के बाद डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे परगट सिंह, सचखंड बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद
on वायु प्रदूषण से निपटने के लिए BS-3 वाहनों पर लगेगी रोक, प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का मेगा प्लान
on हत्या या आत्महत्या… 8 दिन से लापता विशाखा का शव इटावा में यमुना किनारे मिला, प्रेमी लेखपाल गिरफ्तार

