प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पांच देशों के दौरे के दौरान नीदरलैंड्स पहुंचकर द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। दुनिया भर में ‘सिटी ऑफ पीस’ के नाम से पहचाने जाने वाले इस शहर में पीएम मोदी ने भारत की प्रगति, तकनीकी विकास और वैश्विक भूमिका पर विस्तार से बात किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत बड़े लक्ष्य तय कर रहा है और उन्हें हासिल भी कर रहा है। उन्होंने चंद्र मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने चांद के उस हिस्से तक पहुंचकर इतिहास बनाया, जहां दुनिया का कोई अन्य देश पहले नहीं पहुंच सका था।
“समय बदला, लेकिन भारतीय संस्कार नहीं”
PM मोदी ने भारतीय समुदाय की तारीफ करते हुए कहा कि जब भी उनकी नीदरलैंड्स के नेताओं से बातचीत हुई, उन्होंने यहां रह रहे भारतीयों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दुनिया बदलती रही, लेकिन भारतीय संस्कृति, संस्कार और अपनापन आज भी लोगों के दिलों में कायम है। प्रधानमंत्री ने 16 मई को अपने राजनीतिक जीवन के लिए भी खास दिन बताया। उन्होंने याद दिलाया कि इसी दिन 2014 में लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे, जिसने देश की राजनीति में नया अध्याय शुरू किया।
दुनिया मुश्किल दौर से गुजर रही – PM मोदी
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक हालात पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर दुनिया के लिए संकटों और आपदाओं का समय बनता जा रहा है। अगर हालात नहीं बदले तो इसका असर लंबे समय तक पूरी दुनिया को झेलना पड़ सकता है।
सेमीकंडक्टर और टेक्नोलॉजी सेक्टर पर जोर
PM मोदी ने कहा कि भारत तेजी से चिप मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर सेक्टर में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि देश में इस समय 12 सेमीकंडक्टर प्लांट्स पर काम चल रहा है और इनमें से दो में उत्पादन शुरू भी हो चुका है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की डिजिटल और हेल्थ सेक्टर की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना भारत में चलाई जा रही है।
UPI और स्टार्टअप्स की सफलता का जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में भारत ने बड़ी सफलता हासिल की है। UPI ट्रांजैक्शन ने दुनिया में भारत की अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि देश में इस समय दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप सक्रिय हैं, जो नए भारत की ऊर्जा और नवाचार का प्रतीक हैं।
Delighted to interact with the Indian community in The Hague. Their warmth, achievements and strong bond with India continue to make us proud. https://t.co/DVKQo1pKXw
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026
ट्यूलिप और कमल का उदाहरण
अपने भाषण में PM मोदी ने भारत और नीदरलैंड्स के सांस्कृतिक प्रतीकों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जैसे नीदरलैंड्स पूरी दुनिया में ट्यूलिप फूल के लिए प्रसिद्ध है, उसी तरह भारत की पहचान कमल से जुड़ी हुई है।
Read More
अमृतसर एयरपोर्ट पर करीब 2.58 करोड़ रुपये का सोना जब्त, जांच में जुटा कस्टम विभाग

